फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   eight arrest

जुआ खेल रहे आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 23 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
eight arrest
गौरीगंज (अमेठी)। कोतवाली अमेठी पुलिस ने जुआ खेल रहे आठ लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फड़ से 72 हजार रुपये व ताश के पत्ते बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

जिले में मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व भंडारण के साथ ही जुआ का भी धंधा काफी दिनों से बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है। मंगलवार को मुखबिर ने अमेठी कोतवाल श्याम सुंदर को कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित भूपति भवन की बाउंड्रीवॉल के समीप जुआ खेले जाने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ रामनगर पहुंचे।
विज्ञापन

मुखबिर के बताए स्थान से दूर वाहन खड़ाकर पैदल जुआड़ियों के पास पहुंच गए। अचानक पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी आठ लोगों को दबोच लिया। पुलिस फड़ पर मौजूद 72,000 रुपये व ताश के पत्ते बरामद करते हुए सबको थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में जुआ खेल रहे लोगों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नूराम का पुरवा निवासी रंजीत यादव, जामा मस्जिद चौक निवासी समीम, रामनगर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ बिन्नू बारी, आशीष कुमार व महताब खान, गंगागंज मोहल्ला निवासी सिराज अहमद, असलम व अनीस के रूप में हुई है।

कहा कि बरामद नकदी व ताश के पत्तों को जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि जुआ खेले जाने की सूचना उन्हें काफी दिनों से मिल रही है। कहा कि मुखबिर को सक्रिय करने के बाद कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed