फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eid is today, preparations are complete

Amethi News: ईद आज, तैयारियां पूरी,

Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eid is today, preparations are complete
गौरीगंज ​स्थित ईदगाह म​स्जिद में ईद को लेकर हो रही सजावट। -संवाद
अमेठी सिटी। पाक माह रमजान के बाद आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन के प्रतीक का पर्व ईद-उल-फितर सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को ईदगाह की सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी की गईं तो लोगों ने जरूरी सामानों की भी खरीदारी की।
विज्ञापन



माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा के बाद ईद का इंतजार शुरू हो जाता है। चांद के दीदार का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद को लेकर चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। त्योहार के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी जगह के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों को भ्रमण करके नजर रखने को कहा गया है। ईद के लिए लोग तैयारियों में दिनभर जुटे रहे। बाजारों में सेवईं आदि सामानों की दुकानें देर शाम तक गुलजार रहीं। जिले के इबादत स्थलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमेठी के जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने बताया कि सात बजकर 45 मिनट पर जामा मस्जिद पर नमाज होगी। सेमरौता के मौलाना इमाम हाफिज मुजीब ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज ईदगाह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौधरी वहाज अख्तर ने बताया कि इन्हौना में ईदगाह में 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। मौलाना शमसुद्दीन ने बताया कि रामगंज में सुबह 8:30 बजे तो मौलाना मो. साजिद ने बताया कि लालीपुर में सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। गौरीगंज के हाफिज मो. ताहिर ने बताया कि ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गौरीगंज में स्थित रजा मस्जिद में सुबह आठ बजे, जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे और ईदगाह मस्जिद में सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।





अलग-अलग समय पर अदा होगी नमाज
कमरौली (अमेठी) ईद की नमाज को लेकर जगदीशपुर ब्लाॅक के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज का समय तय किया गया है। ईदगाह कमेटी के सदस्य गौस मोहम्मद व मौलाना आलम ने बताया कि ईद-उल-फितर नमाज की पहली जमात सिधियांवा गांव में सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। वहीं इलाके की सबसे बड़ी मरकजी सुन्नी निहालगढ़ ईदगाह में लगातार 45 वर्ष से ईद-उल-फितर नमाज की इमामत कर रहे हाफिज इसरार ही इस बार भी नमाज पढ़ाएंगे। इसी तरह क्षेत्र के सलाबतगढ़ में नमाज सुबह 8:30 बजे पढ़ाई जाएगी। जहां मौलाना इलियास इमाम इमामत फरमाएंगे। उसके बाद ब्लाॅक की सबसे बड़ी ग्राम सभा कठौरा में स्थित पुराने ईदगाह में ईद की आठ बजे नमाज मौलाना जामिन साहब अता फरमाएंगे। नए गौसिया ईदगाह में नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी, जिसकी इमामत हाफिज उस्मान फरमाएंगे।



सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की 101 मस्जिदों और 112 ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज अदा होगी। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 18 अतिरिक्त निरीक्षकों के साथ ही 129 उपनिरीक्षक, 524 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 38 महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएसी बल तैनात किया जाएगा। बाजारशुकुल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, जायस व इन्हौना में फोर्स के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। सभी स्थानों पर फायर टेंडर के साथ स्थानीय थाने की फोर्स भी तैनात रहेगी। बताया कि ईद को सकुशल संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।






इन स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज
गौरीगंजक्षेत्र में आठ मस्जिद व आठ ईदगाह, मुंशीगंज में 10 मस्जिद व एक ईदगाह, जामों में पांच मस्जिद व आठ ईदगाह, अमेठी में 17 मस्जिद, पीपरपुर में 12 मस्जिद व एक ईदगाह, संग्रामपुर में 13 मस्जिद, रामगंज में आठ मस्जिद व एक ईदगाह, मुसाफिरखाना में पांच मस्जिद व छह ईदगाह, जगदीशपुर में 10 ईदगाह, बाजारशुकुल में 18 ईदगाह, कमरौली में दो मस्जिद व 13 ईदगाह, भाले सुल्तान में एक मस्जिद व आठ ईदगाह, मोहनगंज में तीन मस्जिद व 13 ईदगाह, जायस में तीन ईदगाह, फुरसतगंज में आठ ईदगाह, शिवरतनगंज में तीन मस्जिद व चार ईदगाह तथा इन्हौंना थाना क्षेत्र में 14 मस्जिद व 10 ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed