फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Education started in Government Inter College Pindoria

राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में शुरू हुई पढ़ाई

Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Education started in Government Inter College Pindoria
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराज पिंडोरिया में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण किया गया है। पिछले दिनों शासन से पद सृजन को मंजूरी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग संचालन में जुट गया है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षाओं का संचालन शुरू हो सके इसके लिए शिक्षक व कर्मी संबद्ध करने के बाद प्रवेश लेकर शिक्षण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अमेठी तहसील के महाराजपुर पिंडोरिया गांव में तत्कालीन सपा सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृति के बाद 4.70 करोड़ रुपये से 2017 में इंटर कॉलेज भवन निर्माण कार्य पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था ने भवन माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया था।
विज्ञापन

भवन हैंडओवर होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूल संचालन की कवायद में जुट गया। स्कूल संचालित हो इसके लिए कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद पद सृजित करने के लिए शासन से पत्राचार किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद सृजन प्रस्ताव को 24 दिसंबर 2021 को मंजूरी प्रदान करते हुए विशेष सचिव शंभू कुमार ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग व डीआईओएस को पत्र भेजकर स्कूल संचालित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग शैक्षिक सत्र 2022-23 में राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया का संचालन शुरू करने की कवायद में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए एक प्रवक्ता, दो सहायक अध्यापक व एक लिपिक तथा एक परिचारक को स्कूल से संबद्ध किया गया है। संबद्ध शिक्षक व कर्मियों को कार्यभार ग्रहण कर प्रचार-प्रसार करते हुए कक्षा छह से 12 तक में विद्यार्थियों का प्रवेश लेकर बेहतर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया है। पिंडोरिया में इंटर कॉलेज संचालित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में सहूलियत मिलेगी।
चार साल बाद पद सृजन को मंजूरी
माध्यमिक शिक्षा विभाग के पटल सहायक राकेश कश्यप ने बताया कि शासन ने प्रवक्ता के दस, सहायक अध्यापक के सात व कनिष्ठ सहायक के दो पदों पर नियुक्ति को स्वीकृति दी है। आउट सोर्सिंग के माध्यम से पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है। चार साल बाद पद सृजन को मंजूरी मिली है।
संचालन के लिए इन्हेें किया संबद्ध
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया को संचालित करने के लिए रामनेवाज कश्यप प्रवक्ता जीजीआईसी सोनारीकला, अजीत प्रताप सिंह सहायत अध्यापक राजकीय हाईस्कूल सरमे, प्रीति श्रीवास्तव सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल रानीगंज के अलावा लिपिक पद के लिए जीजीआईसी संग्रामपुर से खुशबू तो परिचारक पद पर जीआईसी टीकरमाफी के बलराम को संबद्ध किया है।
परिसर में चल रह केंद्रीय विद्यालय
राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया परिसर में केंद्रीय विद्यालय का संचालन पिछले शैक्षिक सत्र से किया जा रहा है। एक ही परिसर में दो स्कूल संचालित होने से शिक्षण कार्य कैसे होगा यह बड़ा सवाल है। हालांकि विभागीय कर्मियों के अनुसार अलग-अलग कक्षों में दोनों स्कूलों का संचालन करते हुए जल्द ही केंद्रीय विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की कोशिश की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण न करने पर होगी कार्रवाई
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में शैक्षिक कार्य इसी सत्र में शुरू किया जाएगा। शैक्षिक कार्य शुरू हो इसके लिए शिक्षक व कर्मी संबद्ध किए गये हैं। संबद्ध करने के साथ ही शासन से स्कूल में नियमित शिक्षकों की तैनाती का अनुरोध किया गया है। जल्द ही शासन से नियमित शिक्षक मिलने की उम्मीद है। नियमित शिक्षक मिलने तक संबद्ध शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। संबद्ध शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कर शैक्षिक कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed