{"_id":"6a4bfbd50928d3c713096386","slug":"educate-children-get-them-enrolled-amethi-news-c-96-1-ame1008-170004-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों को पढ़ाइए, नामांकन कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों को पढ़ाइए, नामांकन कराइए
Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली में शामिल विद्यार्थी। संवाद
अमेठी सिटी। जिले में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण को गति देने के लिए सोमवार को गौरीगंज में प्रभातफेरी और जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने हर बच्चा पढ़े का संदेश देते हुए अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने की अपील की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने गौरीगंज तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपन्न हुई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालयों तथा एमजीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील की।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान जिला समन्वयक प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, अरविंद पांडेय सहित परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।