फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   E-auction will be held soon to give plots to entrepreneurs

Amethi News: उद्यमियों को भूखंड देने के लिए जल्द होगी ई नीलामी

Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
E-auction will be held soon to give plots to entrepreneurs
जगदीशपुर (अमेठी)। नए उद्योग लगाने के लिए जल्द ही जमीन का संकट खत्म होगा। जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में प्लाटों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की वेबसाइट बीते दिनों से बंद होने की वजह से प्लाटों के लिए आवेदन नहीं हो पा रहा था। अब यह वेबसाइट खोल दी गई है। प्लाट की बिक्री होने से उद्यमियों के लिए नई इकाइयां स्थापित करने का रास्ता खुलेगा। इससे रोजगार सृजन भी होगा।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 250 प्लाट आवंटित करने के लिए विभागीय कार्रवाई पूरी कर इसी माह में भूखंड आवंटन शुरु कर दिया जाएगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटि में एमओयू हस्ताक्षर करने वाले उद्यमियों को जमीन के अभाव में औद्योगिक इकाइयां धरातल पर आने वाली समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन


-कहां पर हैं कितने भूखंड
-इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर के सेक्टर- 21 में
618 इस्क्वायर मीटर का एक भूखंड।
-इंडस्ट्रियल एरिया टिकरिया में विभिन्न साइज के 74 प्लाट। जिसमें से 48 भूखंड ई आक्सन में और 25 भूखंड अंडर प्रोसेस हैं।
- इंडस्ट्रियल एरिया त्रिसुंडी 13 भूखंड निवेश मित्र पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिसमें एक भूखंड अंडर रिजेक्सन है।
- इंडस्ट्रियल एरिया कौहार में117 भूखंडा ई आक्सन में विभिन्न साइज के हैं।
- इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर सेक्टर -13 में
कुल 15 भूखंड में चार प्लाट ई आक्सन में।
नौ प्लाट अंडर प्रोसेस हैं।
एक पर फायर स्टेशन और एक लेन सेफिंग में है।
- इंडस्ट्रियल एरिया उतेलवा में कु ल आठ भूखंड हैं, जिसमें एक पर कोर्ट केश व दो भूखंड चेंज आफ प्लाट, पांच भूखंड धोखी बाबा के प्रोसेस में हैं।
बाजारशुकुल में दो, भादर में 18, जामों में 19,
भेटूआ में 22 और संग्रामपुर में 14 भूखंड खाली हैं।

निवेश मित्र पोर्टल पर करना होगा आनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण मंडल अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि अमेठी जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जो भूखंड हैं, उन्हें ईज आफ डूइंग बिजनेस के तहत दी जा रही आनलाइन सुविधाओं का लाभ बड़े पैमाने पर आवंटी उठा सकते हैं। औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। कम से कम समय में भूखंड आवंटन करने का प्रयास ई आक्सन के जरिए करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed