फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dumper crushes student, protest, road blocked

Amethi News: डंपर ने छात्र को कुचला, प्रदर्शन, जाम की सड़क

Thu, 14 Dec 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes student, protest, road blocked
गुस्साए लोगों को समझाते पुलिस अ​धिकारी
अमेठी। ककवा रोड पर साइकिल सवार छात्र को बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत गई। दुर्घटना के बाद पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को दौड़ाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भड़के ग्रामीण एक बार फिर सड़क पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी विनोद कुमार का बेटा अनमोल (10) सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-पांच में पढ़ाई करता था। बुधवार को स्कूल से आने के बाद शाम चार बजे वह घर से साइकिल लेकर गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में ककवा रोड पर अमेठी की ओर से जा रहे डंपर ने उसे कुचल दिया, जहां छात्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते आसपास के ग्रामीण व परिजन एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने ककवा रोड पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को दौड़ाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी लगते ही आसपास के गांवों के लोग दोबारा से एकत्र हो गए। लोगों ने शव को दोबारा मौके पर लाने की मांग करते हुए मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक शव को दोबारा नहीं लाया जाता है तब तक वह सड़क से नहीं उठेंगे। मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा दिया गया है। लाठीचार्ज का आरोप गलत है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएचओ अरूण द्विवेदी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। एएसपी हरेंद्र कुमार का कहना है कि लाठीचार्ज का आरोप गलत है। जाम खुलवा दिया गया है।


बंद रहा बाजार
ककवा रोड पर हुए हादसे के बाद लोगों ने महराजपुर बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे लोगों को काफी समस्या हुई। मार्ग जाम के कारण अठेहा, सलोन व परसदेपुर व सांगीपुर को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बुझ गया चिराग
विनोद कुमार खेती किसानी करते हैं। उनके एक ही बेटा अनमोल था। उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। बेटी अंकिता की उम्र सात वर्ष है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां गीता अनमोल का नाम लेकर बार-बार बेहोश हो जा रही है।



सड़क हादसों पर एक नजर में
- 4 दिसंबर को कमरौली में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कोहरे के कारण ट्रक व डीसीएम की टक्कर में चालक घायल हो गया। संग्रामपुर में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए।
- 5 दिसंबर को अमेठी के दुर्गापुर रोड पर हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
- 6 दिसंबर को फुरसतगंज में स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रैक्टर चालक विजय कुमार की मौत हो गई।
- 7 दिसंबर को अमेठी जाते समय पुलिया के पास हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
- 8 दिसंबर को इन्हौना थाना क्षेत्र के सरैया सालारपुर मोड़ पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बफाती की मौत हो गई।
- 9 दिसंबर को गौरीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कुड़वा गांव के पास नीलगाय से टकराकर कार ने बाइक को ठोकर मार दी थी, इसमें दो की मौत हो गई थी।
- 10 दिसंबर को जगदीशपुर में ई रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गई।
- 11 दिसंबर को जायस में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
- 12 दिसंबर को गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed