फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drunk ward boy suspended

नशे में बवाल करने वाला जामो का वार्ड ब्वाय सस्पेंड

Tue, 22 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Drunk ward boy suspended
अमेठी। सोशल मीडिया पर सोमवार को जामो सीएचसी में तैनात वार्ड ब्वाय का शराब के नशे में बवाल करने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने आरोपी कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सीएचसी जामो में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात आशुतोष कुमार सिंह का सोमवार को शराब के नशे में बवाल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने वायरल वीडियो को देखने के बाद आरोपी कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे सीएचसी भेटुआ से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने डॉ. नवीन कुमार मिश्र, डॉ. आरपी गिरि तथा डॉ. शैलेश मिश्र की तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शराब के नशे में इस तरह का कृत्य निंदनीय के साथ ही सेवा नियमावली के विपरीत है। कहा कि ऐसा कृत्य करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed