{"_id":"61df28ba5d4c9e54115c5668","slug":"driver-death-in-massive-road-accident-amethi-news-lko6131969146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चहेती नगर के पास बुधवार भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छोटे मालवाहक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कानपुर से बिजली का समान लोड करके एक छोटा मालवाहक वाहन अयोध्या गोसाईगंज कस्बा जा रहा था। बुधवार भोर में यह वाहन जगदीशपुर-अयोध्या हाइवे पर चहेती नगर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आए दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बड़े वाहन का चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
दुर्घटना के थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची जगदीशपुर थाने की पुलिस ने वाहन और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान कानपुर जिले के सुनील कुमार निवासी थाना जामो के रूप में हुई है।