फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drinking water supply stalled, villagers protest

Amethi News: पेय जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled, villagers protest
अमेठी : भुसहरी गांव में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी (अमेठी)। ग्रामीणों को शुद्ध पेय जलापूर्ति मुहैया कराने के लिए ग्रामीण पाइप पेय जल योजना अमेठी ब्लॉक के भुसहरी गांव में फ्लॉप साबित हो रही है। एक सप्ताह से पेय जलापूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जलनिगम विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बाधित पेय जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जल ही जीवन मिशन योजना के तहत अमेठी के भुसहरी गांव में 360 परिवारों को कनेक्शन देकर पाइप से पेय जलापूर्ति की जा रही है। पिछले दिनों पाइप लाइन में आए लीकेज व अन्य तकनीकी कमियों से आपूर्ति बाधित चल रही है। ग्रामीण लगातार विभाग से पेय जलापूर्ति बहाल कराने की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार तक पेय जलापूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जल निगम विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रदर्शन में शामिल दिव्यांग महिला शांति ने बताया कि नल की टोटी में पानी न आने से वह दिखावा साबित हो रही है। सोना देवी ने कहा कि पानी पीने की व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त है। गुड़िया ने बताया कि लीकेज की बात बता कर पानी रोक दिया है। विमला देवी ने बताया कि जिले में शायद यही एक गांव होगा जहां आज भी पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामखेलावन ने बताया कि इस पुरवे में करीब 50 टोटी लगी हुई हैं लेकिन पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। शिवपती ने बताया कि एक बार पीने के लिए दूर से पानी लाते हैं। उसी पानी को चार दिनों तक उपयोग करते हैं। जानकारी के बावजूद विभाग कमियों को दूर कर पेय जलापूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीणों ने अफसरों से पेय जलापूर्ति की पाइपों की लीकेज दूर कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

एक-दो दिन में बहाल होगी जलापूर्ति
पेयजल परियोजना के तहत स्थापित पानी की टंकी से 360 कनेक्शन हुए हैं। सभी को पानी की आपूर्ति की जाती है। पाइप लाइन में लीकेज है। वहीं इसका क्षेत्र बढ़ाने के लिए पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाई जा रही है। जिसके कारण पानी आपूर्ति में कुछ समस्या आ रही है। समस्या को दूर कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश चल रही है। एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। -नीरज प्रजापति, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed