फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dr. Priyanka celebrated her birthday among the students

Amethi News: डॉ. प्रियंका ने छात्राओं के बीच मनाया जन्मदिन

Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka celebrated her birthday among the students
संग्रामपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या का स्वागत करती कस्तूरबा विद्यालय क
अमेठी सिटी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार और बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। संबंधित अधिकारियों को सफाई, पोषण और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण, अन्नप्राशन और गोदभराई भी कराई। इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन



डॉ. प्रियंका मौर्या ने गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, देखभाल और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी वृद्धजनों को फल व मिठाई बांटी। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर गौरीगंज का निरीक्षण किया। डॉ. प्रियंका मौर्या बृहस्पतिवार को कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं और पूजन-अर्चन के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर का निरीक्षण किया। यहां छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन



छात्राओं को चॉकलेट और फल वितरित कर उन्होंने जन्मदिन मनाया। बीईओ शशांक मिश्रा, वार्डन सीमा मिश्रा और शिक्षकों ने उन्हें भगवान श्रीराम की पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बहादुरपुर ब्लॉक के फुरसतगंज द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र पर डॉ. प्रियंका मौर्या ने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और छह माह पूरे कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed