फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Down Janta was cancelled, Padmavat was delayed by two hours

Amethi News: निरस्त रही डाउन जनता, दो घंटे लेट रही पद्मावत

Sat, 11 Jan 2025 04:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Down Janta was cancelled, Padmavat was delayed by two hours
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अमेठी सिटी। कोहरे व ठंड के बीच रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को डाउन जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं। पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे लेट आई। इसके अलावा कोहरे के चलते अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया।
विज्ञापन

गौरीगंज से होकर गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रोज वाराणसी से देहरादून के लिए संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से रायबरेली, लखनऊ, हरिद्वार सहित अन्य स्टेशनों तक की यात्रा करने के लिए गौरीगंज पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। इसी तरह दिल्ली-मालदा टाउन के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन भी शुक्रवार को निरस्त रही। पद्मावत एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से शुक्रवार सुबह 9:12 बजे गौरीगंज आई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी एक घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी परिचालन 50 मिनट से डेढ़ घंटे की देरी से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर ट्रेनों के आगमन समय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed