फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Double decker bus collides with divider, five injured

Amethi News: डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, पांच घायल

Mon, 19 Aug 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus collides with divider, five injured
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की भोर में सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार के बाद सभी को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रविवार की भोर में बस बाजारशुकुल थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 59 वें किलोमीटर के पास पहुंची ही थी कि मिडिल डिवाइडर को तोड़ते हुए बाईं तरफ जाकर खड़ी हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेफ्टी टीम के लीडर हरि सिंह ने जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी पहचान सीतामढ़ी बिहार के बाजपट्टी निवासी रवींद्र मंडल, संध्या, सोनू कुमार, पुनीता देवी व परिचालक राम प्रवेश के रूप में हुई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी की हालत सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed