फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctor's contract terminated on charges of extortion

धन उगाही के आरोप में चिकित्सक की संविदा खत्म

Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Doctor's contract terminated on charges of extortion
अमेठी। शहर स्थित सीएचसी में तैनात संविदा चिकित्सक के विरुद्ध भाजपा नेता ने धन उगाही व चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य निदेशक को शिकायती पत्र दिया था। निदेशक के आदेश पर सीएमओ ने मामले की जांच कराई तो प्रकरण सही पाया गया। सीएमओ ने जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष/डीएम से अनुमोदन लेकर चिकित्सक की संविदा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान मोर्चा काशी प्रांत के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने मिशन निदेशक को शिकायती पत्र देकर सीएचसी अमेठी में तैनात संविदा चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाया था। कहा था कि संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के तिवारीपुर छाछापुर निवासी आशीष तिवारी की पत्नी श्वेता तिवारी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे 15 अक्तूबर को शहर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि सीएचसी पर तैनात डीजीओ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा उपचार के नाम पर आठ हजार रुपये की मांग की गई। तीमारदार ने पास मौजूद तीन हजार रुपये देकर शेष राशि की व्यवस्था कर देने की बात कही। बावजूद इसके चिकित्सक पूरा पैसा मिलने के बाद ही हाथ लगाने की बात कहकर मरीज को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पति ने इसकी जानकारी भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी को दी। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत एनएचएम के मिशन निदेशक से लिखित रूप में की। निदेशक का पत्र मिलने के बाद सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने टीम गठित कर जांच कराई। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया।

रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व अनाधिकृत तरीके से वसूली करने के आरोप में चिकित्सक के विरुद्ध संविदा समाप्त करने की संस्तुति करते हुए उसे जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीएम राकेश कुमार मिश्र के समक्ष प्रस्तुत की। अध्यक्ष का अनुमोदन मिलने के बाद सीएमओ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ संविदा चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार जायसवाल की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed