{"_id":"680befe4c176dcd2c6032161","slug":"do-not-panic-if-you-get-low-marks-there-are-many-options-for-improvement-amethi-news-c-96-1-ame1002-139102-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कम अंक आने पर न घबराएं, सुधार के कई विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कम अंक आने पर न घबराएं, सुधार के कई विकल्प
Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है, लेकिन यदि किसी छात्र का प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि अंक सुधार और आगे की पढ़ाई के लिए बोर्ड की ओर से कई विकल्प दिए गए हैं।
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे किसी विषय में अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए हैं, तो वह उस विषय की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच की जाती है और यदि जांच या जोड़ में त्रुटि पाई जाती है तो अंक संशोधित कर दिए जाते हैं। प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने बताया कि यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गया है, तो उसके लिए यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर देता है।
छात्र उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए हैं और पास होने पर उनका शैक्षणिक सत्र बच जाता है। यदि कोई छात्र अंक सुधारना चाहता है या परीक्षा में फेल हो गया है, तो वह अगले वर्ष दोबारा परीक्षा देकर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि हर छात्र की अपनी क्षमता होती है, और कम अंक आना जीवन का अंत नहीं होता। इस समय बच्चों को भावनात्मक सहारा दें और उन्हें ताने मारने या दबाव देने से बचें।