फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dm visit

समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर होगी रिकवरी

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
dm visit
गौरीगंज (अमेठी)। रोहसी बुजुर्ग में 7.20 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, 1.76 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन गुलालपुर ड्रेन के पुल व रामगंज-भुसियावा मार्ग को समय से पूरा कराने के लिए सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी को निर्धारित समयावधि में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन से जिले में स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूरा करने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार इन दिनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने में जुटे है। गेस्ट हाउस निर्माण के 7.20 करोड़ रुपये तो गुलालपुर ड्रेन पुलिया निर्माण के लिए 1.76 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

काम समय से पूरा हो सके इसके लिए सोमवार को डीएम अरुण कुमार ने निर्माण कार्य का रोहसी बुजुर्ग स्थित गेस्ट हाउस, गुलानपुर ड्रेन पुलिया व रामगंज-भुसियावां मार्ग का स्थानीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली ईंट, मोरंग, सरिया व सीमेंट का परीक्षण करते हुए एक्सईएन को प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच करा कर रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एक्सईएन को मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा समय से कार्य पूरा नहीं होने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रांतीय खंड आरके चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed