फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM reached school and got Hindi lessons from the children

Amethi News: स्कूल पहुंचीं डीएम ने बच्चों से करवाया हिंदी का पाठ

Sat, 17 Feb 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
DM reached school and got Hindi lessons from the children
बच्ची से हिंदी का पाठ करवातीं डीएम।
अमेठी सिटी। प्राथमिक स्कूल आनापुर का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सवालों के जरिए बच्चों की शैक्षिक क्षमता व निपुण भारत मिशन लक्ष्य की पड़ताल की। डीएम निशा अनंत शुक्रवार को अचानक प्राथमिक स्कूल आनापुर पहुंच गईं। स्कूल में कीर्ति से हिन्दी का पाठ पढ़वाया। इसके साथ ही बच्चों से डीएम ने एक शिक्षक की तरह सवाल पूछते हुए मार्ग दर्शन किया। डीएम ने मौजूद शिक्षक से छात्राें की उपस्थित की जानकारी ली।
विज्ञापन

औसतन उपस्थिति कम मिलने पर डीएम ने शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल में प्रतिदिन छात्र उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। डीएम ने स्कूल में निपुण भारत मिशन लक्ष्य की प्रगति, यूनिफार्म आदि की जानकारी ली। कहा कि मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कक्षा-कक्ष, शौचालय, रसोई घर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed