{"_id":"5f15d13b8ebc3e637a2648bd","slug":"dm-meeting-amethi-news-lko531665367","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत व बचाव कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत व बचाव कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 से जिले को बचाने की कोशिश में जुटे डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर राहत व बचाव की कार्य की समीक्षा की। डीएम ने कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त करने के साथ कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में मौजूद सुविधा, एंबुलेंस की उपलब्धता व रिस्पांस टाइम के साथ सैंपलिंग की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के बाद डीएम ने अफसरों को नियमित डोर-टू-डोर सर्विलांस कार्य निष्पादित कराते हुए बचाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप व मुख्य सचिव के निर्देश पर कोविड पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए डीएम अरुण कुमार ने सोमवार को कैंप कार्यालय में संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने डोर-टू-डोर सर्विलांस कार्य व कंटेनमेंट जोन, कोविड अस्पताल, नॉन कोविड अस्पताल, सैंपलिंग, कॉन्टै्रक्ट ट्रेसिंग, एंबुलेंस की उपलब्धता व रिस्पांस टाइम के साथ कोविड मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की बिन्दुवार समीक्षा की।
समीक्षा के बाद डीएम ने बताया कि जिले में 563 सर्विलांस टीम में कार्यरत कर्मियों ने अब तक 19,78,852 लोगों का सर्वेक्षण किया है। 206 गांव को संक्रमण से मुक्त भी किया जा चुका है। डीएम ने सभी को डोर-टू-डोर सर्विलांस कार्य निष्पादित करते हुए संभावित संक्रमितों की सैंपलिंग कराने, कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजेंशन के साथ बचाव कार्य करने, अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराते हुए राहत व बचाव कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने संक्रमण से बचाव के प्रति किए जाने वाले कार्यों में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीडीओ प्रभुनाथ, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।