{"_id":"61b4fcf5bb115f2af2639482","slug":"dm-issue-notice-to-pacfed-amethi-news-lko608513757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था पैकफेड को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था पैकफेड को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री की घोषणा, क्रिटिकल गैप, सांसद/ विधायक निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि, सीएसआर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की डीएम ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पूर्वांचल निधि के कार्यों में लापरवाही उजागर होने पर कार्यदायी संस्था पैकफेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप निर्धारित समय पर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित विभाग के अफसरों तथा कार्यदायी संस्था को दिया।
डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार देर शाम कैंप कार्यालय में निर्माण इकाई के अफसरों तथा कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने समीक्षा में उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि में पूरा कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने पूर्वांचल विकास निधि योजना द्वारा कराए जा रहे कार्यों में प्रथम दृष्टया अनियमितता एवं कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्यदायी संस्था पैकफेड के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा मानक विहीन व अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो तत्काल उसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, पीडी डीआरडीए आशुतोष दुबे, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सनेही वर्मा, एक्सईएन जलनिगम समेत संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।