फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM inspects vaccine stores and cold chain

डीएम ने वैक्सीन भंडार व कोल्ड चेन का किया निरीक्षण्ा

Thu, 14 Jan 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
DM inspects vaccine stores and cold chain
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की सभी तैयारियां जिले में पूरी हो गईं हैं। बुधवार को वैक्सीन की आपूर्ति मिलने के बाद गुरुवार को डीएम ने वैक्सीन भंडार व कोल्ड चेन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वैक्सीन भंडार व सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत देखी। डीएम ने 16 जनवरी (कल) को 13 स्थानों पर टीकाकरण के लिए अफसरों को जिम्मेदारी देते हुए पोर्टल पर सूचीबद्ध कर्मियों को टीका लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की कवायद जिले में अंतिम दौर पर पहुंच गई है। शासन की ओर से बुधवार को वैक्सीन की आपूर्ति मिलने के बाद जिला प्रशासन टीकाकरण की तैयारी में जुट गया है। आगामी 16 जनवरी को 13 सीएचसी पर पहले चरण में 7,860 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम अरुण कुमार ने जिला स्तरीय कोविड वैक्सीन भंडार व कोल्ड चेन का किया निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था को देखा। डीएम ने अफसरों को वैक्सीन के रखरखाव, लाने ले जाने की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्धारित तिथि पर पोर्टल पर फीड स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कराने को कहा। अनाधिकृत व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाने और वैक्सीनेशन के बाद बायोमेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed