फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM became teacher, tested educational level through questions

Amethi News: डीएम बनीं शिक्षक, सवालों के जरिए परखा शैक्षिक स्तर

Wed, 10 Jul 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
DM became teacher, tested educational level through questions
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक कार्य समेत छात्राओं को मिलने वाले अन्य योजना का लाभ की हकीकत देखने मंगलवार को डीएम अचानक गौरीगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचीं। छात्राओं से शिक्षण कार्य की जानकारी लेने के बाद बीएसए को निर्देश दिया। डीएम निशा अनंत ने मंगलवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गौरीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने नव प्रवेशित छात्राओं की जानकारी ली। इसके बाद शिक्षक की भूमिका में आईं डीएम ने कक्षा सात में अध्यनरत छात्राओं से संवाद करते हुए पढ़ाए जा रहे विषयों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं से विज्ञान विषय पर सवाल पूछे। अन्य बालिकाओं से विभिन्न विषयों के बारे में प्रश्न पूछे। इसके बाद विद्यालय में कार्यरत विज्ञान विषय की अध्यापिका शालिनी सिंह से प्रश्नोत्तरी किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ सफाई, फायर किट को बदलने, संगीत सामग्री यंत्र की साफ सफाई के साथ ही छात्राओं को उनको सिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्थित कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चे कंप्यूटर पर संतोषजनक उत्तर दिए, जिससे डीएम ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित करने व पीरियोडिक टेबल लगाने का निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन

छात्राओं के शत प्रतिशत ठहराव एवं निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन, आकर्षक विद्यालय परिसर का वातावरण बनाने, रिमेडियल क्लास चलते हुए शैक्षिक स्तर को अच्छा करने का भी निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed