फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM became a teacher, tested the educational capabilities of children

Amethi News: शिक्षक बनीं डीएम, बच्चों की परखी शैक्षिक क्षमता

Sun, 17 Mar 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
DM became a teacher, tested the educational capabilities of children
अमेठी सिटी। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद शनिवार को प्राथमिक स्कूल मुसाफिरखाना प्रथम पहुंचीं डीएम निशा अनंत ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता जांची।डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को प्राथमिक स्कूल मुसाफिरखाना प्रथम पहुंचकर सुविधाओं की जानकारी ली। शिक्षक की भूमिका में आई डीएम व एसपी ने न सिर्फ बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन कराया बल्कि उनका शैक्षिक स्तर जांचने के लिए गुणा-भाग कराने के साथ, राजधानियों के नाम सहित कई प्रश्न पूछते हुए उनकी शैक्षिक गुणवत्ता की हकीकत परखी। स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक मिली। डीएम ने शिक्षकों को कड़ी मेहनत के साथ बच्चों का शिक्षण कार्य करने को कहा। इस मौके पर बीएसए संजय तिवारी, एसडीएम अभिनव कनौजिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed