फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Diwali festival will show cultural glimpse

सांस्कृतिक झलक दिखाएगा दीपावली महोत्सव

Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival will show cultural glimpse
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय व जायस स्थित जायसी शोध संस्थान में आयोजित होने वाले दीपावली महोत्सव में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ जिले की सांस्कृतिक झलक दिखेगी। सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को व समापन तीन नवंबर को होगा। इसका उद्घाटन डीएम करेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आयोजित किए जाने वाले महोत्सव के लिए गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय व जायस के जायसी शोध संस्थान कैंपस का चयन किया गया है। एडीएम एसपी सिंह को महोत्सव का प्रभारी बनाया गया है। दोनों ही स्थलों पर नगर पालिका द्वारा टेंट, स्टॉल व पेयजल आदि का इंतजाम किया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब एडीएम न्यायिक सुधीर कुमार रूंगटा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को डीएम अरुण कुमार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव में कुल 135 स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ीं जानकारियां भी लोगों को मिल सकेंगी जबकि स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निशुल्क जांच भी होगी। बताया कि नुक्कड़ नाटक आदि के जरिए मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में 135 दुकानदार स्टॉल लगाएंगे। लोगों की आवश्यकता की चीजें भी महोत्सव में मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली महोत्सव में प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अलावा स्ट्रीट वेंडर के चिह्नित लाभार्थी बुलाए गए हैं। इन लाभार्थियों को यहां प्रमाणपत्र व चाबी दी जाएगी।

दीपावली महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिम्मेदार जुटे रहे। दोनों स्थलों पर टेंट व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंगलवार शाम डीडीओ तेजभान सिंह व ईओ नगर पालिका सुरजीत कुमार ने नवोदय विद्यालय में तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed