फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   divine public school wins the opening match

डिवाइन पब्लिक स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 20 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
divine public school wins the opening match
जगदीशपुर (अमेठी)। इंडो गल्फ फर्टिलाइजर टाउनशिप में स्थित आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल परिसर में छह दिवसीय अंतरविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने वसी हैदर पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंडो गल्फ फर्टिलाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सांखे ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित ऐसे छोटे छोटे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद बच्चे एक दिन बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके देश और समाज का नाम रोशन करते हैं। इस माहौल में बच्चों के लंबे समय तक घर में रहने के बाद ऐसे आयोजन की नितांत आवश्यकता होती है। प्रतियोगिता का पहला मैच डिवाइन पब्लिक स्कूल रसूलाबाद और हैदर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। डिवाइन पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी वसी हैदर पब्लिक स्कूल की टीम 11 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 60 रन ही बना सकी। जवाब में डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने 7.4 ओवर में 61 रन बना कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, बैनियन ट्री पब्लिक स्कूल, ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट द किंग स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल महोना, मनारुल उलूम पब्लिक स्कूल और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। समारोह के विशिष्ट अतिथि एचआर हेड मनोज कुमार झा, प्रधानाचार्य स्नेहाशीष मुखर्जी समेत कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed