फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   District jointly ranked first in the country in PM Awas Yojana

पीएम आवास योजना में संयुक्त रूप से देश में पहले स्थान पर जिला

Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
District jointly ranked first in the country in PM Awas Yojana
गौरीगंज (अमेठी)। भारत सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना प्रगति की रैंकिंग जारी की गई। भारत सरकार द्वारा जारी रैंकिंग में जिला देश में दो अन्य जिलों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

पीडी आशुतोष दुबे ने बताया कि पीएम आवास योजना वर्ष 2016-17 में शुरू हुई थी। अब तक महिलाओं को 10,507 आवास, संयुक्त परिवार को 33,944 तथा पुरुषों के नाम 14,476 के साथ अब तक कुल 58,978 आवास योजना के प्रारंभ से अब तक स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 54,729 आवास पूर्ण होने पर जियो टैग किए जा चुके हैं। वर्ष 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य 11,452 के सापेक्ष 10,947 लाभार्थियों को प्रथम, 10,069 लाभार्थियों को दूसरी किश्त दी जा चुकी है।
विज्ञापन

7423 आवासों को पूर्ण स्तर पर जियो टैग किया जा चुका है। लाभार्थियों को मनरेगा योजना से अब तक 60 दिन का रोजगार भी उपलब्ध कराया जा चुका है। रैंकिंग सूची में जिले का नाम देश में पहले स्थान पर आने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने पीडी, सभी बीडीओ व पंचायत सचिवों को बधाई दी है। सीडीओ ने पीडी को 20 दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष कम से कम 80 फीसदी आवास पूर्ण कराते हुए मनरेगा से 90 दिवस का रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed