फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   district hospital will be start soon

जल्द संचालित होगा अमेठी का संयुक्त जिला अस्तपाल

Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
district hospital will be start soon
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के असैदापुर स्थित नव निर्मित संयुक्त जिला अस्पताल संचालन का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शासन ने उपकरण खरीद मद में पांच करोड़ 44 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत दी तो नामित संस्था ने अस्पताल को सामान व उपकरण की आपूर्ति भी कर दी है। सामान व उपकरण मिलने के बाद जिला प्रशासन अस्पताल संचालित करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

जिले वासियों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए शहर के असैदापुर में नवनिर्मित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने शासन व महानिदेशक को पत्र भेजकर अस्पताल संचालित करने की अनुमति मांगी है। विभाग की मांग पर सरकार ने नव निर्मित जिला अस्पताल को क्रियाशील करने के लिए उपकरण/साज-सज्जा सामग्री के साथ मशीन क्रय करने के लिए 5 करोड़ 44 लाख 65 हजार 614 रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन

धनावंटन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विशेष सचिव ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड को आपूर्ति के लिए नामित किया था। आदेश मिलने के बाद संस्था ने उपकरण/साज-सज्जा सामग्री व मशीनों की आपूर्ति भी सुनिश्चित कर दी है। जिला अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक उपकरण व सामान मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अस्पताल का संचालन कराने की कोशिश में जुटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में संचालन शुरूऱ् होने के बाद जहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा तो चिकित्सकों को इलाज करने में सहूलियत होगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने जिला अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक उपकरण व सामग्री प्राप्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed