फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dispute over estimates between departments, danger looms over children in school

Amethi News: विभागों में एस्टीमेट का झगड़ा, स्कूल में बच्चों के सिर पर मंडरा रहा संकट

Thu, 05 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over estimates between departments, danger looms over children in school
अमेठी सिटी। जिले के करीब 115 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन यहां पढ़ने वालों बच्चों व तैनात शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। स्कूलों से बिजली लाइन हटाने को लेकर उर्जा निगम और शिक्षा विभाग के अपने तर्क हैं। दोनों ओर से एक दूसरे के पाले में जिम्मेदारी डालते हुए लापरवाही की जा रही है। वर्षों से बनी इस समस्या पर आला अधिकारी भी कोई खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। उर्जा निगम व शिक्षा विभाग सिर्फ कवायद जारी होने की बात कह रहे हैं। --------
विज्ञापन

स्कूल पहले से लाइन बाद में खींची बाजार शुकुल। प्राथमिक विद्यालय मवैया में स्कूल पहले से है, वहीं बिजली लाइन बाद में खींच दी गई। इस लाइन से बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि बिजली लाइन बाद में आई है। इसके लिए कई बार खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से ऊर्जा निगम को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजली लाइन से बच्चों को दूर रखते हुए पठन-पाठन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
बिजली लाइन से बना खतराजामो। विद्यालय के ऊपर से बिजली लाइन गुजरने से खतरा बना हुआ है। तार टूटने या किसी अन्य स्थिति में करंट फैलने का डर बना है। ग्राम पंचायत बरेहटी स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे उदित के प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग व ऊर्जा निगम दोनों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जगदीशपुर। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजना पांडेय ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जिससे हर समय खतरे का आभास रहता है। इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक लाइन हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे बच्चों व अभिभावकों में भी डर बना है।
1.36 करोड़ का भेजा है एस्टीमेट ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि जिले के 115 विद्यालयों के ऊपर से बिजली लाइन गुजरी है, जिसे शिफ्ट करने के लिए शिक्षा विभाग को 1.36 करोड रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। धनराशि जमा होने के बाद बिजली लाइनों को स्कूल के ऊपर से हटाकर शिफ्ट किया जाएगा।


54 विद्यालय पहले से थे मौजूद
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जिले में 115 में 54 विद्यालय पहले से बने हुए थे। यहां बिजली लाइन बाद में खींची गई है। ऐसे में इन विद्यालयों में लाइन शिफ्ट करने का खर्च ऊर्जा निगम को स्वयं वहन करना होगा। बाकी 61 विद्यालयों के लिए खर्च होने वाली धनराशि की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed