{"_id":"6599a1b00cf6c4fe4a02bc24","slug":"discussion-program-on-examination-notice-to-10-principals-on-negligence-in-registration-amethi-news-c-96-1-ame1002-11663-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम : पंजीकरण में लापरवाही पर 10 प्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम : पंजीकरण में लापरवाही पर 10 प्रधानाचार्यों को नोटिस
Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। परीक्षा पर चर्चा का सातवां संस्करण जनवरी-फरवरी में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में है। इसमें विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों का प्रतिभाग कराने के लिए स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को निर्देश जारी हुए थे। जिले के 10 स्कूलों की प्रतिभागिता कार्यक्रम में शून्य बनी हुई है। डीआईओएस ने सभी को नोटिस जारी कर पंजीकरण कराते हुए जवाब देने को कहा है। जिले में 37,622 बच्चों के पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के प्रति उदासीनता दिखाने वाले दस स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में साफ टिप्पणी है कि या तो विद्यालयों के संचालन में कोई रुचि नहीं है अथवा आप अपने दायित्वों के प्रति सजग नहीं हैं। सहभागिता सुनिश्चित नहीं कराने वाले स्कूलों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। पंजीकरण करा कर चयन प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके लिए 12 जनवरी 2024 तक वेबसाइट पर जाकर एक ऑनलाइन बहु विकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता में शामिल होना है।
इनसेट
इन स्कूलों को जारी हुई नोटिस
अमेठी सिटी। जेपीएस भेटुआ, बाबा नरपति शिक्षण संस्थान मुंशीगंज, यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नौगिरवां, अल हेजिया पब्लिक स्कूल बनभरिया, प्रहलाद शिक्षा निकेतन जगदीशपुर, वीरांगना उदया देवी शिक्षण संस्थान जगदीशपुर, संत गुफावीर एसएनआईसी इंटर कॉलेज कठौरा, रामफेर मेमोरियल पब्लिक स्कूल पलिया पश्चिम, देवपति नंद किशोर इंटर कॉलेज हारीमऊ तथा राजकीय हाईस्कूल मंगरौली के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सभी प्रधानाचार्यों को पूर्व में पत्र जारी कर पंजीकरण कराने को कहा गया है। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन की ओर से लापरवाही की जा रही है। समीक्षा में 10 स्कूलों की ओर से लापरवाही बरतने की जानकारी मिली है। जानकारी के बाद सभी को नोटिस जारी पंजीकरण कराने को कहा गया है। अगर स्कूल की ओर से इस कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित नहीं होती है तो ऐसे विद्यालयों पर सख्त कारवाई होगी।