फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Discussion of Reiki through drone, villagers are staying awake the whole night

Amethi News: ड्रोन से रेकी की चर्चा, ग्रामीण कर रहे रतजगा

Tue, 26 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Discussion of Reiki through drone, villagers are staying awake the whole night
अमेठी सिटी। मुसाफिखाना क्षेत्र में एक पखवाड़े से रात में आसमान में दिख रही लाल, नीली और पीली रोशनी की वजह से ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है। उनको आशंका है कि चोर ड्रोन के जरिए गांव की रेकी कर रहे हैं। इसके उलट पुलिस का कहना है कि ये ड्रोन नहीं, बल्कि हवाई जहाज की लाइटें हैं। पुलिस अफसर लगातार गांवों में जाकर ग्रामीणों को समझा रहे हैं, लेकिन उनकी शंका अब तक दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के मठाभुसुंडा और रामरायपुर गांव में इसी माह चोरी की वारदात हुई थी। उसके बाद से ड्रोन के जरिए रेकी करने की चर्चा तेज हो गई। तब से इन दोनों गांवों के अलावा पलिया चंदापुर, रुदौली, रामरायपुर, नयाकोट, पिंडारा महाराज, मठाभुसुंडा, पूरे प्रेमशाह, पिंडारा करनाई, गुनैया, धरौली और हरदोइया सहित करीब दो दर्जन गांवों में लोग लाठी-डंडे लेकर रतजगा कर रहे हैं। आसमान में रोशनी दिखते ही लोग घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं। कई परिवारों में महिलाएं व बच्चे छत पर बैठकर निगरानी कर रहे हैं। गांव की गलियों और खेतों के आसपास भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर चौकसी कर रहे हैं।
विज्ञापन



पिंडारा गांव में वैभव सिंह, देव सिंह, राहुल यादव की अगुवाई में टीम सक्रिय है। पूरे पहलवान गांव में अखिलेश पांडेय, विश्वजीत पांडेय, संदीप पांडेय, राहुल पाल और अवधेश पांडेय समेत तमाम युवक चार-चार के समूह में डंडे लेकर रातभर जग रहे हैं। लगातार जागने से कई लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त कम होने से उनकी चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चर्चा कर किया जा रहा गुमराह
एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ खास इलाकों में ड्रोन उड़ने की चर्चा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अब तक किसी ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। यह क्षेत्र लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना, गुवाहाटी और फुरसतगंज हवाई अड्डों के एयर ट्रैफिक मार्ग में आता है। विमानों की ब्लिंकर लाइट को ही ड्रोन बताया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सत्यता जाने इस पर ध्यान न दें। संभ्रांत लोग भी लगातार अपील कर रहे हैं कि चर्चा का मिलकर खंडन करें, ताकि गांवों में शांति और सामाजिक सद्भाव बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed