{"_id":"69011b93dcaf6a02eb03943c","slug":"dinesh-became-president-for-the-sixth-time-anil-secretary-amethi-news-c-96-1-ame1022-151136-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिनेश छठी बार बने अध्यक्ष, अनिल सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिनेश छठी बार बने अध्यक्ष, अनिल सचिव
Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। -संवाद
अमेठी। तहसील सभागार में बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर छठी बार दिनेश सिंह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। कांटे की टक्कर में सचिव पद पर अनिल कुमार तिवारी विजयी घोषित किए गए। इस बार चार पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। 146 मतदाताओं में से 145 ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन मत अवैध घोषित किए गए।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंह और सदाशिव पांडेय के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें दिनेश सिंह को 73 और सदाशिव पांडेय को 71 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाशनाथ शुक्ल को 92, सतीश कुमार मौर्य को 79 और जितेंद्र बहादुर सिंह को 40 वोट प्राप्त हुए, जिनमें कैलाशनाथ शुक्ल व सतीश कुमार मौर्य विजयी घोषित हुए।
सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अनिल कुमार तिवारी को 53, अमित शंकर शुक्ल को 50, राम प्रताप यादव को 34, छत्रशाल सिंह को छह और राजेंद्र कुमार उपाध्याय को एक वोट मिला। तीन वोटों से आगे रहकर अनिल कुमार तिवारी ने सचिव पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण दुबे को 65 और सियाराम यादव को 71 वोट मिले, जिसमें सियाराम यादव विजयी हुए। चुनाव संचालन की जिम्मेदारी एल्डर्स कमेटी के सदस्य चंदकेतु श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद शुक्ल, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद यादव और रामसेवक सिंह ने निभाई। विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बार परिसर में विजयी उम्मीदवारों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा, उनकी सुविधा और सम्मान प्राथमिकता रहेगी। सचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की आवाज है। सभी सदस्यों के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।