फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Digital X-ray machines will be installed in five CHCs

Amethi News: पांच सीएचसी में लगेगी डिजिटल एक्सरे मशीन

Sat, 07 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machines will be installed in five CHCs
अमेठी सिटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीएसआर फंड से आधुनिक डेंटल चेयर, जेनरेटर और डिजिटल एक्सरे मशीनें लगेंगी। इस पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए फंडिंग की जाएगी। अमेठी, भादर, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व तिलोई सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। भेटुआ, भादर, शाहगढ़, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, फुरसतगंज, शुकुलबाजार सीएचसी पर आधुनिक डेंटल चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भेंटुआ, भादर, शाहगढ़, जामों और सिंहपुर सीएचसी पर जेनरेटर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



मरीजों को अभी डिजिटल एक्सरे के लिए जिला अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती है। पांच सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से जिला अस्पताल पर लोड कम होगा। स्थानीय लोगों को भी नजदीकी केंद्र पर जांच की सुविधा मिलने लगेगी। सबसे अहम है जेनरेटर की व्यवस्था। सीएचसी पर जेनरेटर लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed