फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dhamma Yatra taken out with Panchsheel flag

Amethi News: पंचशील ध्वज के साथ निकाली धम्म यात्रा

Sat, 07 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dhamma Yatra taken out with Panchsheel flag
अमेठी। जिले में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान पंचशील ध्वज के साथ धम्म यात्रा निकालकर लोगों ने बुद्धं शरणं गच्छामि का संदेश दिया।
विज्ञापन




ब्लॉक अमेठी स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम सुबह से शाम तक चलता रहा। सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में बुद्ध चरित्र चंद्रोदय पाठ के समापन के बाद त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा हुई। भिक्षु भंते प्रज्ञा मित्र ने कहा कि समता, ममता, करुणा और प्यार बौद्ध धम्म के आधार तत्व हैं। बौद्ध धर्म केवल एक धर्म नहीं बल्कि एक क्रांति है जो मानवता के कल्याण के लिए है।
विज्ञापन



कवि रामकिशोर रसीला और रामदेव बौद्ध ने स्वरचित रचनाओं के माध्यम से डाॅ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। आम नागरिक सुरक्षा सेना के अध्यक्ष शमशेर बौद्ध और बसपा के सेक्टर जोन प्रभारी नरेंद्र कुमार ने भी माल्यार्पण किया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया हैं। भाजपा के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि भेदभाव रहित समरस समाज का निर्माण ही डॉ. आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने आंबेडकर पार्क कमासिन में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि भगवान बुद्ध के बाद बाबा साहब की प्रतिमाएं विश्व के 25 राष्ट्रों में लगी हुई हैं। सपा विधायक महराजी प्रजापति के कार्यालय पर प्रतिनिधि अनुराग मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। वहीं, सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में बासूपटी गांव में महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने संविधान की रक्षा के लिए हरसंभव योगदान देने का संकल्प लिया।


मुंशीगंज स्थित आंबेडकर कल्याण समिति की ओर से बाजार से धम्म यात्रा निकाली गई। भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन और सामूहिक त्रिसरण पंचशील के बाद पंचशील ध्वज के साथ यात्रा शुरू हुई, जो मुंशीगंज, अमेठी, वारामासी, दरपीपुर, गौरीगंज होते हुए यात्रा शाम को मुंशीगंज कस्बे में समाप्त हुई। इस दौरान सचिव रामफल फौजी, अरविंद कुमार,धर्मेंद्र कुमार बौद्ध, आरएस चक्रवर्ती, सुरेंद्र कुमार, जियालाल बौद्ध आदि मौजूद रहे।





निबंध प्रतियोगिता में रुचि चौहान अव्वल
भेटुआ ब्लाॅक के घाटमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में महापरिनिर्वाण दिवस पर राधा फाउंडेशन की ओर से निबंध, चित्रकला, नाटक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध में रुचि चौहान, अंबिका सिंह व देवा शर्मा क्रमश पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में सुधा शर्मा, अवि शर्मा व नमन चौहान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। हास्य दोहे में देवा शर्मा प्रथम रहे। नाट्यकला व वाद-विवाद में देवा शर्मा, अवि, अति, नमन, नाव्या, रुचि, अंविका, संदीप राज, आस्था मौर्य, नैंशी शर्मा, अंशिका पाल व अज्ञा ने प्रतिभाग किया। पूर्व बीओबी अमेठी के शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश व अरविंद श्रीवास्तव ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर फूल सिंह व प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



बाबा साहब के जीवन दर्शन पर की चर्चा
बाजारशुकुल/जामो (अमेठी)। क्षेत्र के लखासराय गांव स्थित बाबा आंबेडकर की प्रतिमा के पास कार्यक्रम हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रामकुमार भारती ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की। इस मौके पर विजय कुमार गौतम, बब्बन द्विवेदी, शिवप्रसाद गौतम, बृजेश यादव, प्रदीप कुमार, त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, जामो क्षेत्र के महापुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क में राम बौरासी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। राम बौरासी ने बाबा साहब को अनुसूचित जाति के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर गौरीशंकर, अर्जुनदास, सियाराम पासी, हंसराज यादव, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed