फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DGP office reached after killing wife

Amethi News: पत्नी की हत्या कर पहुंचा डीजीपी आफिस

Mon, 08 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
DGP office reached after killing wife
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। इसके बाद आरोपी लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंच गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इटरौर गांव निवासी फरियाद अली की शादी वर्ष 2016 में इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर निवासी कमाल की पुत्री शकीना बानो से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों परिवार से अलग रहते थे। सोमवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर फरियाद अली ने शकीना बानो (27) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार वालों को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद फरियाद घर से निकलकर लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने अपने साले को फोन कर बताया कि उसने शकीना को मार डाला है। उसका शव घर में पड़ा है। वह स्वयं पुलिस के पास आ गया है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी और तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी., एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ गौरव सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। उधर, मृतका के भाई द्वारा यह बताने पर कि फरियाद ने उससे पुलिस के पास पहुंचने की बात कही थी। आरोपी की लोकेशन खंगाली गई तो वह लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय की आई। आरोपी की लोकेशन मिलते पुलिस की एक टीम उसे लाने लखनऊ भेजी गई।
पुलिस टीम को आरोपी डीजीपी ऑफिस के बाहर ही टहलता मिल गया। टीम गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ में जुटी है। उधर, मृतका के पिता कमाल की तहरीर पर पति समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते थे
मृतका के पिता कमाल ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। कई बार इसकी पंचायत भी की गई। पंचायत के कुछ दिन बाद ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर देते थे। दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर इन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया।

अनाथ हो गए दो बच्चे
मृतका शकीना के दो पुत्र हैं। एक की उम्र पांच तो एक की ढाई वर्ष है। बच्चों को इस बात का भी ज्ञान नहीं है कि उनकी मां की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


आरोपी से चल रही पूछताछ
आरोपी फरियाद को लखनऊ से लाया गया है। अभी वह कुछ भी सही नहीं बोल पा रहा है। पूछताछ व आलाकत्ल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। आलाकत्ल बरामद कर उसका चालान न्यायालय भेजा जाएगा।
डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed