फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees performed Jalabhishek in Shiva temples

Amethi News: श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में किया जलाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in Shiva temples
सिंहपुर क्षेत्र के ​शिवधाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत- संवाद
अमेठी सिटी। सावन के पहले दिन लोग भगवान शिव की आराधना में डूबे रहे। शिवालयों में हर हर बम बम के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महीने भर रुद्राभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं ने पंडितों की देखरेख में पूजन किया। घरों में नर्मदेश्वर भगवान को पंचामृत स्नान और अभिषेक कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। शाम को विशेष आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।
विज्ञापन







सिंहपुर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर बाबा दतहरेश्वर धाम, रत्नेश्वर धाम, बाबा आनंदेश्वर महादेव, बाबा उजियारनाथ महादेव व बाबा घुइसरनाथ, बाबा झारखंडेश्वर महादेव सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद मांगा। कमरौली के कठौरा स्थित सेल परिसर में बने आनंदेश्वर शिव मंदिर में भक्तों ने दर्शन व बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। पुजारी अनिल कुमार शास्त्री ने बताया कि सावन में प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा का आयोजन होता है।
विज्ञापन




अमेठी में ताला के प्रसिद्ध मुकुटनाथ मंदिर में महादेव का भव्य शृंगार किया गया। बेलपत्र, भांग, धतूरा और पूजा सामग्री से सजी दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मंदिर के पुजारी हरिहर गिरि महराज ने बताया कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन में कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िया शिवालय में जलाभिषेक करते हैं। संग्रामपुर के मां कालिका देवी धाम स्थित शिवमंदिर, सहजीपुर के दुखभंजन नाथ धाम और ठेंगहा के महादेवन धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। बेलपत्र, शमी पत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर लोगों ने परिवार के खुशहाली की कामना की। जामों के बूढ़े बाबा महादेव धाम में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन भर शिवधाम पंचाक्षरी मंत्र और भोले के जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed