{"_id":"685eedc6bd8707d84f09af71","slug":"devotees-gathered-in-large-numbers-in-lord-jagannaths-rath-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1002-143438-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Sat, 28 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में निकली जगन्नाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
अमेठी। शहर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रथयात्रा देवीपाटन मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई रायपुर फुलवारी पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना की।
सुबह देवीपाटन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की आरती के बाद रथयात्रा की शुरुआत हुई। श्रीकृष्ण, राम दरबार, शिव की झांकियों में बाल स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यात्रा सगरा तिराहे, गांधी चौक, हनुमानगढ़ी, अंबेडकर तिराहे और रामलीला मैदान होते हुए ककवा रोड से रायपुर फुलवारी तक निकाली गई। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया।
इसमें शहर ही नहीं, आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु जुटे। लोग रथ की रस्सी खींचने के लिए आतुर दिखे। मान्यता है कि रथ खींचने से 100 यज्ञों का पुण्य मिलता है। यात्रा में जगह-जगह दुकानदारों व सामाजिक संगठनों ने प्रसाद वितरित किया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर सोनू अग्रहरि, विजय अग्रहरि, मोनू कसौधन, रामजी, अखिलेश सोनी, विजय सोनी, मंजू कसौधन, सीता बरनवाल, अंशिका सोनी, राधा जायसवाल आदि मौजूद रहे।