फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees bid farewell to mother by worshiping Havan

हवन पूजन कर श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to mother by worshiping Havan
अमेठी : मूर्ति विसर्जन के दौरान अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को पूर्णिमा तिथि पर भक्तों ने धूूमधाम से किया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त देवी गीतों की धुनों पर थिरकते दिखाई पड़े। विसर्जन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडाल में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा तिथि पर होता है। बुधवार को दुर्गा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन चिह्नित स्थलों पर किया गया। क्षेत्र के सभी विसर्जन स्थलों पर दोपहर बाद प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन को जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को श्रद्धालु वाहनों पर रखकर आकर्षक ढंग से सजाकर ले गए। इस दौरान भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां का जयकारा लगाते हुए देवी गीतों की धुनों पर थिरकते रहे। एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि देर रात तक करीब सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

संग्रामपुर के मालती नदी स्थित रामघाट ठेंगहा, विशेषगंज नदी घाट, महराजपुर में नदी पुल पर, मुंशीगंज स्थित भुसियावां नदी पुल, पीपरपुर व रामगंज नहर पुल पर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां एडीएम व सीओ भ्रमणशील रहे। तहसीलदार बृजमोहन, नायब तहसीलदार श्रीष मिश्र के साथ ही प्रभारी निरीक्षक अमेठी, संग्रामपुर, एसओ मुंशीगंज, रामगंज, पीपरपुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रही। इस दौरान सभी विसर्जन स्थलों पर स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शहर में जाम की समस्या देर रात तक बनी रही। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सभी मूर्तियां शहर भ्रमण करने के बाद विसर्जन स्थल को प्रस्थान कर रही थीं। इस दौरान शहर में जाम की समस्या बनी रही। विसर्जन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।

सभी समितियां हुई सम्मानित
दुर्गा पूजा संचालन समिति की ओर से शहर के गांधी चौक पर मंच लगाया गया। मूर्ति विसर्जन को जाने वाली सभी मूर्तियां पहले शहर में भ्रमण कर गांधी चौक पर पहुंच रही थीं। चौक पर संचालन समिति की ओर से सभी को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष सोनू कसौंधन, महामंत्री सुशील जायसवाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed