{"_id":"68e413e32bb2ccc0fe04bd6d","slug":"development-work-will-be-done-in-gram-panchayats-with-rs-18-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-149878-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्राम पंचायतों में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्राम पंचायतों में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य
Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। 15वें वित्त आयोग से जारी धनराशि से जिले के गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। शासन से करीब 18 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में भेजे गए हैं, जिससे लंबे समय से रुके कार्य पूरे किए जाएंगे। पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सड़क और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।
वित्त आयोग की इस किस्त से कुल 682 ग्राम पंचायतों को 13.11 करोड़ रुपये, एक जिला पंचायत को 2.78 करोड़ रुपये और 13 क्षेत्र पंचायतों को 2.80 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। बजट जारी होने के बाद गांवों में नाली निर्माण, फिल्टर चैंबर, सोख्ता गड्ढा, मिट्टी भरान और खड़ंजा के कार्यों की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत को मिली 2.78 करोड़ की धनराशि से सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र पंचायतों को 2.80 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनसे स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। पंचायतों से संबंधित सभी योजनाओं की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।
डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि शासन से मिली धनराशि से विकास योजनाओं को गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों में पारदर्शिता रखी जाए और तय समय में उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि खर्च की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजनाओं का सही लाभ मिल सके।