फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   development fare organised at 13 blocks

सभी ब्लॉक व निकाय कार्यालय में लगा विकास मेला

Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
development fare organised at 13 blocks
गौरीगंज/अमेठी। 19 मार्च को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन के निर्देश पर विकास मेला आयोजित किया जा रहा है। रविवार को जिले के सभी 13 ब्लॉकों व चारों नगरीय निकाय कार्यालय में समारोह आयोजित कर उपलब्धियों का बखान करते हुए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

मेले में आमंत्रित जनप्रतिनिधियों ने मेले का शुभारंभ किया तो विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मेले में गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण सुनाने के बाद किसानों को मेले में स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की योजना का प्रसार-प्रसार करते हुए वक्ताओं ने योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर सरकार की ओर से संचालित योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने की अपील की गई। मेले मेें प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से वंचित किसानों का आवेदन लेने के साथ कृषि विभाग के कर्मियों ने त्रुटियों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कृषि, उद्यान, मत्स्य व उद्योग विभाग के विशेषज्ञों ने विभागीय योजनाओं के साथ अनुदान, आवेदन व कम लागत में अधिक आय अर्जित करने की टिप्स दी।
गौरीगंज नगरीय क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारी राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह व अधिशाषी अधिकारी सुजीत कुमार के साथ सभी वार्डों के सभासद तो ब्लॉक परिसर में आयोजित मेले में भाजपा नेता गोविंद सिंह, पीडी आशुतोष दुबे, बीडीओ शशि कुमार तिवारी व अमेठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी व एलडीएम विमल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed