फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   development

2.36 करोड़ रुपये सेकठौरा में बनेगा सद्भाव मंडप

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
development
गौरीगंज (अमेठी) अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जगदीशपुर के कठौरा में सद्भाव मंडप बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्विवाद निशुल्क भूमि चिन्हित कर ली है। भूमि मिलने के बाद निदेशक ने कार्यदायी संस्था को पूर्व में आवंटित पहली किस्त की राशि से निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम संचालित किया जाता है। कवायद सफल हो इसके लिए समुदाय के लोगों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोग्राम के तहत चयनित जगदीशपुर ब्लॉक के कठौरा गांव में सद्भाव मंडप का निर्माण होगा। सद्भाव मंडप का निर्माण हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने बीते दिनों जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सद्भाव मंडप (कम्यूनिटी हॉल/मल्टीपरपज हॉल) के लिए दो से पांच एकड़ निशुल्क भूमि मांगा था।
विज्ञापन

निदेशक के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कठौरा में भूमि चिन्हित व आवंटित कर दी। कार्य शुरू होने से पहले भूमि पर विवाद होने से निर्माण कार्य बंद हो गया था। भूमि विवाद से परियोजना अधर पर लटकी देख तहसील प्रशासन ने दोबारा कठौरा ग्राम पंचायत में ही निर्विवाद भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने का अनुमोदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा भूमि मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से तैयार 2.36 करोड़ रुपये के अनुमानित आगणन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने अनुमानित आगणन को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम को पूर्व में आवंटित 59.23 लाख रुपये की पहली किस्त की राशि से निर्माण शुरू करने को कहा है।
यह है निर्माण का उद्देश्य
वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि सद्भाव मंडप का निर्माण सामाजिक-आर्थिक शैक्षणिकी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्थान मुहैया कराना है। इसके अतिरिक्त सामाजिक उत्सवों, प्रीतिभोज व वैवाहिक कार्यक्रम में परिसर स्थानीय लोगों को न्यूनतम किराए पर मिलेगा। सरकारी विभाग भी जन कल्याणकारी योजना के लिए भवन का निशुल्क प्रयोग कर सकेंगे।
परिसर में यह होगा निर्माण
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस परिसर में सामूहिक वैवाहिक आयोजन के लिए दस कमरे बनेंगे। साथ ही पार्किंग एरिया, कौशल/दक्षता विकास प्रशिक्षण कक्ष, बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कक्ष बनेंगे। मैदान, इनडोर गेम के लिए हॉल, प्रत्येक भाग में प्रसाधन कक्ष, किचन व स्टोर रूम, पेय जल सुविधा, रखरखाव कार्यालय व चौकीदार कक्ष का निर्माण भी होगा।

ग्राम पंचायतों को होगा हस्तांतरण
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सद्भाव मंडप का निर्माण पूरा होने के बाद इसे ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत को रखरखाव एवं उस पर आने वाले खर्चों का वहन निजी श्रोत से करना होगा। भवन की बुकिंग की स्थिति में मिलने वाला किराया भी ग्राम पंचायतों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed