फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Deposits hiding identity will be processed

पहचान छिपाने वाले जमातियों पर होगी कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Deposits hiding identity will be processed
अमेठी। कोरोना संक्रमण रोकने की कोशिश में जुटे जिला प्रशासन ने संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जमात में शामिल लोगों से स्वेच्छा से जांच कराने की अपील की। एडीएम ने पहचान छिपाने तथा उनसे कोरोना संक्रमण फैलने की दशा में केस दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में जमातियों की पहचान करने की कवायद तेज हो गई है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराने की कोशिश में जुटे जिला प्रशासन ने शनिवार से नई पहल शुरू की है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कोरोना के संक्रमण की विभीषिका को रोकने के उद्देश्य से संक्रमित व्यक्ति का चिन्हीकरण उसका नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार करने के लिए लोगों से स्वयं जांच कराने तथा संदिग्ध की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

एडीएम ने कोरोना संक्रमण के तीव्र गति से परिवार, समाज में फैलने की बात कहते हुए तब्लीगी जमात में शामिल हुए या इसके संपर्क में आए लोगों से स्वेच्छा से सीएमओ को सूचित कर अपनी जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने पहचान छिपाने तथा बाद में कोरोना संक्रमित होने व लोगों को संक्रमित करने का मामला प्रकाश में आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम ने लोगों से भी ऐसे व्यक्तियों की सूचना देने की अपील करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed