फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue suspicious patients found

डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला, हड़कंप

Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue suspicious patients found
अमेठी। क्षेत्र में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय ब्लॉक के भयथीपुर गांव में डेंगू का सस्पेक्टेड मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच कर संदिग्धों को दवा किट दी गई। इसके साथ ही गांव में लारवी साइड का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू और बुखार केमरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ब्लॉक के भरथीपुर गांव निवासी जितेंद्र पांडेय (45) बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। सोमवार को जितेंद्र पांडेय सीएचसी पहुंचे और चिकित्सक को दिखाकर जांच कराई।
विज्ञापन

एनएसवन की जांच में जितेंद्र डेंगू पॉजिटिव मिले। चिकित्सकों की ओर से जितेंद्र का इलाज किया जा रहा है। मंगलवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के निर्देश पर मेडिकल टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों की मेडिकल टीम ने मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, कोविड एवं अन्य जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले मरीजों को दवा दी गई। बुखार से पीड़ित 11 लोगों का जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। इसके साथ ही गांव में लारवी साइड एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एहतियात बरतने की अपील की।

बरतें सावधानी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि टीम द्वारा गांव में जांच कर जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा किट दी गई है। उन्होंने बताया कि इस समय डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल फीवर का सीजन चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गर्म पानी पिएं। मच्छरदानी में सोएं। फुल साइज के कपड़े पहनें। आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed