फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dengue patient died, one more found positive

डेंगू पीड़ित बुजुर्ग न दम तोड़ा, और एक मरीज मिला

Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
dengue patient died, one more found positive
03 : अमेठी : भगनपुर में बुजुर्ग की मौत के रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। पांच दिन पूर्व भगवानपुर गांव में डेंगू पॉजिटिव मिले बुजुर्ग को उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से जहां गांव में सन्नाटा पसरा है वहीं लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के भगवानपुर गांव निवासी रतीपाल (65) को हफ्ते भर पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी। बीमार होने के बाद बीते सात सितंबर को परिवारीजनों ने उन्हें बारामासी बाजार में मौजूद एक क्लीनिक में चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले गए। यहां कार्ड टेस्ट में रतीपाल की डेंगू पॉजिटिव सस्पेक्टेड रिपोर्ट आई। शुक्रवार देर शाम रतीपाल की हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां रतीपाल का इलाज चल रहा था। सोमवार भोर करीब पांच बजे रतीपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की हुई जांच
रतीपाल की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह की अगुवाई में मेडिकल टीम ने परिजनों व अन्य ग्रामीणों की जांच की। जांच के दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि रतीपाल की कार्ड एवं लखनऊ की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी।

रस्तामऊ में मिला डेंगू का मरीज
जगदीशपुर। स्थानीय ब्लॉक के रस्तामऊ गांव के 22 वर्षीय विमल को कई दिनों से बुखार था। 10 सितंबर को सीएचसी जगदीशपुर में डॉ. महेंद्र त्रिपाठी को दिखाया था। जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आई तो मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। डॉ. महेंद्र ने बताया कि गांव में डोर टू डोर स्लाइड टेस्ट कराया जा रहा है। अभी तक किसी अन्य में बुखार और डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में टीम भेज कर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed