फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demonstration of villagers troubled by the problem of road and drainage

Amethi News: सड़क व जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers troubled by the problem of road and drainage
अमेठी। सड़क व जल निकासी की समस्या से परेशान नगर डीह गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को पत्र देकर ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया।स्थानीय तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगरडीह के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सरकारी व भूमिधरी से रास्ता बना था। भूमिधरी से निकला रास्ता जेसीबी से खोद दिया गया है। गांव जाने के लिए पैदल जाना मुश्किल हो गया है। गांव में आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। गांव में जो भी मार्ग मार्ग है, वह गड्ढे में तब्दील है। जल निकासी के लिए नाली का भी निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब से गांव बना है, उस समय से बने रास्ते से आवागमन कर रहे थे। भूमिधरी से गुजरे रास्ते पर बनी इंटरलाकिंग को खोदकर गड्ढा बना दिए जाने से आवागमन बाधित है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, पुलिस व व्यक्तिगत वाहन नहीं पहुंच सकते। गांव में जलभराव के चलते आए दिन जहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से निरीक्षण कर बाधित रास्ता बहाल कराकर निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक समय से बने रास्ते पर लोग आ जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले रास्ता बाधित कर दिया गया है। जिसके चलते गांव तक कोई साधन नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में बनी इंटरलॉकिंग का ऊंची करण होना है और नाली निर्माण आदि कराया जाना है। निर्माण कार्य की संस्तुति हो चुकी है लेकिन, सामग्री आदि गांव में नहीं पहुंच पाने के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच करा कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर राम कुमार सिंह, फूलचंद्र, रवि गौतम, भागीरथी कश्यप, लक्षमन कश्यप, विजय, मंजू, अरुण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed