फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demonstration of farmers against agricultural bills

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers against agricultural bills
अमेठी। केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास कराए गए तीन कृषि विधेयकों को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को समाजवादी व आम आदमी पार्टी समेत कई किसान संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए शहर के सभी चौराहों व तिराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके कई मंत्रियों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई सफाई के बावजूद पिछले दिनों पास कराए गए तीन कृषि विधेयकों को लेकर रार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन का असर शुक्रवार को अमेठी में भी दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई संगठनों की ओर से इन विधेयकों का विरोध किया जाना था। धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। शहर के सभी चौराहों तिराहों पर पुलिस कर्मी व पीएसी के अलावा कई थानाध्यक्षों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सबसे पहले समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, महासचिव रसूलबख्श राईन व गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शिव प्रसाद कश्यप व भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय व उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विधेयकों के विरोध में ज्ञापन देकर मोदी सरकार की ओर से लाए गए विधेयकों को काला कानून बताया। कहा इन विधेयकों के लागू होने के बाद किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। इस प्रदर्शन में आवेश हनफी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed