{"_id":"6869799b60396ac8700c0c96","slug":"demanded-a-car-instead-of-a-bullet-in-dowry-relationship-broke-amethi-news-c-96-1-ame1002-143941-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दहेज में बुलेट की जगह मांगी कार, टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दहेज में बुलेट की जगह मांगी कार, टूटा रिश्ता
Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रमईपुर गांव में रहने वाले वर पक्ष ने दहेज में बुलेट की जगह कार की मांग कर दी। कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने रिश्ता करने से मना कर दिया। यही नहीं, कन्या के पिता को धमकाया गया। उनकी तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अमेठी कोतवाली के एक गांव निवासी युवती की शादी गौरीगंज के रमईपुर निवासी सुनील गुप्ता पुत्र अनंते गुप्ता से तय हुई थी। युवती के पिता के मुताबिक 26 मई को सगाई समारोह हुआ, जिसमें तीन लाख रुपये खर्च हुए। पांच मार्च 2026 को तिलक और 11 मार्च को विवाह की तारीख तय कर दी गई। सगाई के समय वर पक्ष ने बुलेट, तीन लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी की मांग रखी थी, जिसे उन्होंने किसी तरह स्वीकार कर लिया। शादी की तैयारियों में मैरिज हॉल, लाइट और कैटरिंग की बुकिंग के लिए अग्रिम राशि भी दे दी गई थी, लेकिन 20 जून को लड़के के भाई पप्पू गुप्ता और उसकी पत्नी ने फोन पर बुलेट के स्थान पर कार देने की मांग की।
पिता ने असमर्थता जताई तो शादी से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित परिजन रिश्तेदारों के साथ रमईपुर पहुंचे और सगाई में खर्च राशि वापस मांगी। आरोप है कि वहां मौजूद वर पक्ष के लोगों ने पैसे लौटाने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील गुप्ता, अनंते गुप्ता, पप्पू गुप्ता व उनकी पत्नी, अरविंद गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुनील की मां और बहन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।