फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand to re-conduct police, RO, ARO recruitment exam

Amethi News: पुलिस, आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा दोबारा करवाने की मांग

Sun, 25 Feb 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand to re-conduct police, RO, ARO recruitment exam
अमेठी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती एवं आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने को लेकर दोबारा भर्ती परीक्षा करवाने की मांग की है। शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा स्थगित करने की मांग की। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती एवं आरओ/ एआरओ भर्ती परीक्षा कराई गई थी। परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए जगह-जगह प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में शनिवार समाजवादी छात्रा सभा के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ल और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष व डीडीसी सूबेदार यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज अभिनव कनौजिया को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि सोशल मीडिया पर पेपर लीक हो गया। इन परीक्षाओं में शामिल करीब 60 लाख से अधिक बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए परीक्षा निरस्त कर पुन: परीक्षा करवाए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान पंकज शुक्ला ने छुट्टा गोवंशों, भ्रष्टाचार, अपराध को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद यादव, आदित्य द्विवेदी, वेद प्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार ओझा, रूपक दुबे, आदित्य सिंह ,अभिनव सिंह ,शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed