फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand for investigation by magistrate into the indecent behavior of policemen

Amethi News: पुलिसकर्मियों के अभद्र व्यवहार की मजिस्ट्रेट से जांच की मांग

Thu, 12 Dec 2024 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Dec 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation by magistrate into the indecent behavior of policemen
शहडोल। जिले के गोहपारु विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुहरी स्थित बरदौहा आदिवासी छात्रावास में बीती रात्रि वहाँ के चौकीदार दिनेश प्रसाद बैगा ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नही उसके भय के कारण अधीक्षक को सारे छात्रों को वहाँ से रात्रि में ही निकालकर पंचायत भवन में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


आदिवासी जिले में देर रात हुईं इस घटना और ठण्ड में ठिठुरते बच्चों का वीडियो भी सामने आया है। जहां बच्चे पंचायत भवन में ज़मीन पर सोते नजर आ रहें है। शायद जिले के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है, जिसमे रातो रात वहाँ रहने वाले छात्रों को छात्रावास से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा है।
विज्ञापन


पता चला है कि वहाँ पदस्थ चौकीदार,,, शराबी प्रवृत्ति का है, जो आए दिन शराब के नशे में धुत्त रहकर इसी तरह छात्रवास में हंगामा मचाता रहता है। लेकिन बीते देर रात तो उसने ऐसा उत्पात मचाया कि अधीक्षक को अपनी और बच्चों की जान की सुरक्षा को देखते हुए रात के अँधेरे में ही छात्रावास से निकालना पड़ गया। किसी तरह ग्राम पंचायत चुहरी के नुमाइंदो ने बच्चों व छात्रावास के अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों को रात भर वहाँ शरण लेनी पड़ी। इस घटना ने एक बार फिर छात्रावास में रहने वाले छात्र -छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल कर दिया है, अगर बीती रात शराब के नशे में धुत छात्रावास के चौकीदार के तांडव का शिकार कोई छात्र हो जाता तो आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार होता?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के बारे में छात्रावास के अधीक्षक पन्ना लाल सिँह ने बताया कि पिछले कई दिनों से चौकीदार दिनेश प्रसाद बैगा ने इसी तरह शराब के नशे में मुझे आकर धमकिया दे रहा था, मैंने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नही आ रहा था। बीते रात्रि उसने फिर शराब के नशे में मेरे साथ गाली गलौज करते हुए छात्रावास में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद बच्चों कि सुरक्षा को देखते हुए रात्रि में ही मुझे सबको लेकर यहां पंचायत भवन में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed