फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Defection of SP MLA's family will blossom in politics

Amethi News: सियासत में गुल खिलाएगा सपा विधायक के कुनबे का दल बदल

Wed, 24 Apr 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Defection of SP MLA's family will blossom in politics
पार्टी में शामिल लोग।
अमेठी।
विज्ञापन

मंगलवार का दिन अमेठी की सियासत के लिए खास बन गया। रायबरेली के सलोन विधानसभा तक फैले अमेठी संसदीय सीट को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का कुनबा लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गया। शाम को जैसे ही यह खबर यहां पर फैली, सियासी बयार ही बदल गई। गठबंधन के प्रत्याशी के एलान से पहले इस घटनाक्रम का असर अमेठी व रायबरेली की सियासत पर पड़ सकता है।

अमेठी संसदीय सीट से भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी मैदान में हैं। हालांकि यह सीट सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में है। अभी तक गठबंधन ने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। रही बात समाजवादी पार्टी की तो वर्ष 1967 में बनी अमेठी संसदीय सीट से अब तक महज दो बार ही सपा ने प्रत्याशी उतारे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने गौरीगंज व अमेठी सीट से जीत हासिल की थी। गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह व अमेठी से महराजी प्रजापति ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन

मंगलवार को एक साथ सपा विधायक के भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिह, छोटे भाई की पत्नी ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज रूमा सिंह के अतिरिक्त ब्लाॅक प्रमुख मुसाफिरखाना दिनेश कुमार सिंह सहित सपा से ताल्लुक रखने वाले 11 बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दरअसल, चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों का अहम रोल होता है, ऐसे में यह बदलाव एक बड़ा असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय राजनीति में सीधा दखल होने के कारण इनके प्रभाव को कम नहीं आंका जा सकता है। इनके सीधे संपर्क में कई प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जो क्षेत्र में अपनी खास अहमियत रखते हैं। रायबरेली की सलोन विधानसभा अमेठी में होने के कारण इसका सीधा असर दोनों जिलों की राजनीति पर पड़ता है।

सपा विधायक को लेकर चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बाद सुर्खियों में आए गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। विधायक क्षेत्र में हैं लेकिन, राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी रखे हुए हैं। हर किसी के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब सपा विधायक का क्या स्टैंड होगा, इसको लेकर बहस का दौर चल रहा है। हालांकि विधायक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

यह भी हुए शामिल
गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया तथा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह के अलावा एखलाक अहमद प्रधान बख्तावर नगर, मोहम्मद अयूब, जय सिंह चंदेल प्रबंधक आदर्श इंटर कॉलेज, अनुपम शुक्ला प्रबंधक माता फेर इंटर कॉलेज, एजाज अहमद, सूर्यकुमार शुक्ला प्रबंधक राममिलन शुक्ला इंटर कॉलेज व इकराम खान पूर्व प्रधान को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इनकी सुनिए
भाजपा से जुड़ना चाहते हैं सभी
भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह का कहना है कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। इससे हर कोई भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। इसका सबूत है कि आज सपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कार्यकर्ता सपा के साथ

सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव कहते हैं कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं। गठबंधन प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ता एकजुट हैं। दल बदलने वालों की असलियत सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed