फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Death by drowning a young man in a drain

नाले में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Death by drowning a young man in a drain
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मट्टन नाले में नहाने उतरा युवक पानी के तेज बहाव में डूब गया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे गंगाराम मजरे बहादुरपुर निवासी उमेश (28) बृहस्पतिवार सुबह घर से कोटेदार के यहां राशन लेने निकला था। रास्ते में मवई आलमपुर गांव के समीप से बह रहे मट्टन नाले में उमेश नहाने उतर गया। पानी के तेज बहाव में वह डूबने लगा।
विज्ञापन

युवक को डूबते देख कुछ राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वह डूब चुका था। गांव के युवकों के काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नाले में कुछ दूर मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक उमेश अपने छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। मौत की सूचना के बाद मां बसंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कानून-गो व लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed