फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of youth found on railway track, suspicion of murder

Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 15 Jul 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track, suspicion of murder
मोनू फाइल फोटो
फुरसतगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दोस्त के साथ घूमने निकले युवक का रविवार सुबह लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संदिग्ध हालात में शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाने के पूरे राजा किशुनपुर केवई गांव निवासी मोनू (22) लुधियाना में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहने वह घर आया था। शनिवार देर शाम वह दोस्त के साथ बाइक से घर से निकला था। उसके बाद लौट कर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की। रविवार की सुबह मोनू के पिता ने उसके दोस्त को फोन किया गया तो पता चला कि रात में मोनू को गांव के बाहर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मोनू का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर फुरसतगंज के पूरे राजा गांव के पास पड़ा मिला। परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक की मां सीमा देवी ने मोनू को साथ ले जाने वाले युवक पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे मेरे बेटे को मारकर रेलवे लाइन पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


लुधियाना जाने से पहले आई मौत
मृतक मोनू का आरक्षित टिकट रविवार को लुधियाना जाने के लिए था। परिजन उसके रास्ते के लिए भोजन तैयार करने में जुटे थे। मोनू की मौत की सूचना आ गई। मृतक के पिता पुत्तीलाल ने बताया कि मोनू पिछले कई वर्षों से लुधियाना में मजदूरी करता था। मोनू पांच दिन पहले ही घर आया था। रविवार को वापस जाना था। मृतक के तीन भाई और एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बीमार पिता बेटे को खोने से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed