{"_id":"666cc009cacf017cc30531d4","slug":"dead-body-of-youth-found-inside-the-house-police-engaged-in-investigation-amethi-news-c-96-1-ame1002-120434-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खुली, स्टाफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खुली, स्टाफ तैनात
Sat, 15 Jun 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में दो दिन पहले रात में डॉक्टर व फार्मासिस्ट से मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एसपी अनूप कुमार सिंह ने वहां नई पुलिस चौकी स्थापित करा दी है। साथ ही स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है।
गौरीगंज जिला अस्पताल में आएदिन चोरी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता के मामले आते थे। बुधवार को कुछ लोगों ने एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया था। शुक्रवार को एसपी जिला अस्पताल रक्तदान करने पहुंचे तो यह मामला फिर उनके संज्ञान में डाला गया। एसपी ने तत्काल फैसला लेते हुए वहां शुक्रवार को पुलिस चौकी स्थापित करने की मंजूरी दे दी। इसके साथ दरोगा महेंद्र सरोज को जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बना दिया।
पुलिस चौकी में आरक्षी अनिल सिंह चौहान, रघुलाल व संतोष कुमार की तैनाती कर दी। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पुलिस चौकी स्थापित होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।